सिमडेगा: सिमडेगा में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और ₹15000 का जुर्माना
हत्या के आरोपी को सिमडेगा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में मंगलवार को 2:00 बजे आजीवन कारावास और ₹15000 जुर्माना की सजा सुनाई है ।इस संबंध में जलडेगा में वर्ष 2019 में 61/19 के तहत मामला दर्ज था ,बताया गया कि ओबेद कंडुलना ने डायन के आरोप में गांव के लूसिया टोपनो की सुनसान जगह पर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की थी और इसी मामले में न्यायालय में सजा सुनाई।