सिमडेगा: सिमडेगा CM स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में पॉक्सो पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
सिमडेगा सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा के ओर से मंगलवार को 12:30 बजे एकदिवसीय पोक्सो और बाल विवाह पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी एवं न्यायिक पदाधिकारी के द्वारा दीप जलाकर शुरुआत की तथा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सहित अन्य चीजों को लेकर जानकारी दी गई।