सिमडेगा: सिमडेगा जिला परिषद बोर्ड की मासिक बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
सिमडेगा जिला परिषद बोर्ड की मासिक बैठक बुधवार को 12:00 बजे जिला परिषद कार्यालय सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान डाक बंगला बंदोबस्ती बस स्टैंड की बंदोबस्ती सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान विकास आयुक्त ने जिला परिषद में विकास कार्य योजनाओं की चर्चा करते हुए समीक्षा की।