बड़हिया: पाली गांव में सर्पदंश से 8 वर्षीय बालक की मौत, पोस्टमार्टम कराया गया
बड़हिया प्रखंड एवं बीरुपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई. अपराह्न 6 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव का सदर अस्पताल लखीसराय में पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतक की पहचान पाली गांव के रहने वाले मुकेश कुमार के पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में हुई.बालक अपने घर के समीप खेल रहा था तभी जहरीले सर्प ने डस लिया.