तिजारा: भिवाड़ी में समिति के मेंटेनेंस हैंडओवर को लेकर बिल्डर और निवासी आमने-सामने, धरने पर बैठे समिति के लोग
Tijara, Alwar | Aug 1, 2026 भिवाड़ी में एक समिति के मेंटेनेंस हैंडोवर के मामले को लेकर समिति के निवासियों और बिल्डर कर्मचारियों के बीच घमासान हो गया। मेंटेनेंस हैंडोवर की मांग को लेकर समिति के लोग शनिवार सुबह 10:00 बजे धरने पर बैठ गए और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं महिलाओं ने बिल्डर के गार्डों को जबरदस्ती धक्के मार कर बाहर निकाल दिया और आरडब्ल्यूए के गार्ड तैनात कर दिए।