गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: ताज कॉलोनी के पास अपराधियों ने गया-पटना रोड पर खुलेआम चलाई गोली, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के ताज कॉलोनी के समीप गया पटना रोड पर अपराधियों के द्वारा खुलेआम फायरिंग करने का CCTV फुटेज सामने आया है।बताया जा रहा है कि युवकों के दो गुटों के बीच पहले लड़ाई हुई थीं।उसके बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।वहीं पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।