गया टाउन सीडी ब्लॉक: जहानाबाद के 4 नाबालिग बिना बताए जयपुर जाने निकले, गयाजी जंक्शन RPF ने बाल समिति को सौंपा
गयाजी में गुरुवार को स्टेशन पर आरपीएफ की टीम गस्त कर रही थी। प्लेटफार्म संख्या एक पर कुछ लड़को को बैग के साथ बैठे हुए देखा। पुछताछ किये जाने पर चार लड़के नाबालिग पाए गए। चारो नाबालिग लड़को से पूछ-ताछ करने पर तीन लड़के ने अपनी उम्र 14-14 वर्ष होना बताया तो चौथे लड़के ने अपनी उम्र 15 वर्ष बताया। इसकी जानकारी आज दिनांक 5 फरवरी शाम 8:30 में दी गई है।