सिकंंदराबाद: खत्रीवाड़ा मोहल्ला में अधिवक्ता के साथ दबंगों ने की मारपीट, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
खत्रीवाड़ा मोहल्ला में अधिवक्ता के साथ दबंगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता है। करीब दो सप्ताह पहले वह अपने काम से तहसील जा रहे थे। इसी दौरान दबंगों ने रास्ते मे जबरन रोककर उनके साथ मारपीट करते हुए बदसलूकी की। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।