सिकंंदराबाद: कौन्दू गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया
कौन्दू गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मामला गुरुवार की शाम का बताया जा रहा है। पीड़ित ने बताया है कि उसके ही परिवार के कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। शुक्रवार को भी दोबारा उसके साथ मार पिटाई की। मार पिटाई से उसकी आंख के पास चोट आई है। शनिवार को पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।