सिकंंदराबाद: मोलाबाद गांव में दबंगों ने चाकू मारकर युवक को किया लहूलुहान, पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप
मोलाबाद गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवक के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित के परिजन खेत में गेंहू की फसल काटने गए हुए थे। मामला सोमवार का बताया जा रहा है। गुरुवार को पीड़ित परिजनों ने बताया कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की। --