सिकंंदराबाद: नगर के राधिका गार्डन के पास आयोजित जनसभा को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया संबोधित
नगर के राधिका गार्डन में आयोजित जनसभा को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने संबोधित किया। पूर्व सीएम यहां गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि पहले चरण का मतदान हो चुका है। खबरें आ रही है कि इस बार पश्चिम की हवा भाजपा का सफाया करने जा रही है। बीजेपी का शो पूरी तरह फ्लाप हो चुका है। इनके घिसे पिटे डायलॉग कोई सुनना नही चाह रहा है।