रामगढ़ पचवारा: डाबर कला एवं सुल्तानपुरा में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए स्वीप टीम ने मतदाताओं को किया प्रेरित
मंगलवार को स्वीप टीम प्रथम रामगढ़ पचवारा ने डाबर कला एवं सुल्तानपुरा में मतदाताओं से वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रेरित किया ।साथ ही बताया कि वोट अमूल्य है, हमे इसे हर हाल में डालना है। स्वीप टीम द्वारा रंगोली बनाई गई और सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारे के साथ मतदान करने की अपील की गई। यहां विद्यालय स्टाफ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही।