रामगढ़ पचवारा: अमराबाद में स्वीप टीम ने मतदाताओं को रंगोली बनाकर दिया शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरावाद में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। वही मतदाताओं को मतदान की उपयोगिता बताई। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। वही लालूराम बैरवा,मनोहर सिंह पिनारा,कैलाश पांचाल,जयप्रकाश सैनी ने हारमोनियम व ढोलक की धुन पर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया।