रामगढ़ पचवारा: नापा का वास की बड़ी कोठी पर पाटोर में लगीं आग, पशुओं का 15 क्विंटल चारा जल कर हुआ राख
रामगढ़ पचवारा उपखंड के नापा का वास की बड़ी कोठी पर एक पाटोर में दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। पीड़ित व्यक्ति हजारी लाल शर्मा के पाटोल में लगीं आग में पशुओं का 15 क्विंटल चारा जल कर राख हो गया। पटवारी श्रवण लाल शर्मा ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आग में पशुओं का चारा जल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया गया।