रामगढ़ पचवारा: कुन्तलवास गांव के नदी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ग्रामीण ने विद्युत मोटर चला कर पाया काबू
कमलेश कुमार मीणा निवासी कुन्तलवास ने बताया कि विद्युत लाइन में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से नदी क्षेत्र में स्थित कुंचो में आग लग गई।आग लगने पर वहां आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने विद्युत मोटर चला कर आग पर काबू पा लिया। अन्यथा नदी क्षेत्र काफी बड़ा होने के चलते आग अगर ज्यादा क्षेत्र में फैल जाती तो आग को बुझाने में काफी दिक्कत खड़ी हो जाती।