रामगढ़ पचवारा: रामनगर रेवड़ी में स्वीप टीम रामगढ़ पचवारा ने मतदाताओं से वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का किया आह्वान
सीबीईओ रामगढ़ पचवारा मुरारीलाल जांगिड ने सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की बात कही।साथ ही बताया वोट अमूल्य है, हमे हर हाल में वोट डालना है। स्वीप टीम ने चाला चाला रे आपा वोट देबां चाला नामक गीत गाकर मतदाताओं को मतदान दिवस पर मतदान करने की और प्रेरित कर मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की बात कही।