जल संरक्षण का संकल्प, जनभागीदारी से स्वच्छ जलाशय की ओर कदम
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार कोण्डागांव के कोसागांव जलाशय में जल स्रोत जांच एवं सुधार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र, बांध, सीपेज क्षेत्र और नहरों का तकनीकी निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों की सहभागिता से जलाशय परिसर में साफ-सफाई एवं संरक्षण संबंधी कार्य किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, जलाशयों की स्वच्छता और जल संसाधन संरचनाओं के बेहतर रखरखाव के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
आइए, जनभागीदारी के साथ जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने और जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #जल_संरक्षण #जनभागीदारी #स्वच्छता #कोण्डागांव
9 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 9, 2026