आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में मंत्री श्री केदार कश्यप ने बच्चों और महिलाओं से किया संवाद
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र स्कूलपारा, गोलावंड में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप शामिल हुए।
उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं से संवाद कर पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी ली। बच्चों के सीखने की क्षमता को परखा और उनके उत्साहवर्धन के लिए चॉकलेट एवं फल प्रदान किए।
मंत्री श्री कश्यप ने गर्भवती महिलाओं के बेहतर पोषण एवं देखभाल पर विशेष जोर देते हुए बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पालकों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 3 बच्चों का अन्नप्राशन तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन सहायिका सहित 6 महिलाओं का सम्मान किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आंगन_मिलन_सेवा #कोंडागांव #पोषण