सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने प्रदर्शित कीं विकास की उपलब्धियां
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दंडकारण्य शासकीय महाविद्यालय, केशकाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से शासन की उपलब्धियों और विकास कार्यों को रोचक अंदाज में दर्शाया। कार्यक्रम का उद्देश्य नुक्कड़ नाटक जैसी प्रभावी विधा के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाना तथा सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत केशकाल के पार्षद श्री सुदर्शन कुंजाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस.डी. सोनवानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #युवा_शक्ति #जनभागीदारी #केशकाल #कोण्डागांव
11 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 9, 2026