कैसरगंज: मोहम्मदपुर चौराहे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे 3 लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत थाना फखरपुर के लखनऊ बहराइच हाईवे के मोहम्मदपुर चौराहे के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे 3 लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गई तथा 2 लोग घायल हो गए। पैदल जा रहे तीनों लोग अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।