कैसरगंज: कैसरगंज क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने के मामले में 3नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कैसरगंज पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की गाड़ी रोककर उन पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 392 427 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है