कैसरगंज: गुलालपुरवा में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला बालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलालपुरवा में बालक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। बता दें परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।