दाउदनगर: भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद B.ED कॉलेज केरा में नाई समाज ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती, व्यक्तित्व पर चर्चा
भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद B.ED कॉलेज केरा में गुरुवार को 12:00 से अपराह्न साढे़ तीन बजे तक नाई समाज द्वारा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।लोजपा( रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की सोच समतामूलक समाज की थी। वे युग पुरुष एवं भारत के धरोहर हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।