दाउदनगर: मुस्लिमाबाद स्थित एक घर में पार्टी मना रहे 6 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो हथियार और एक कारतूस बरामद
दाउदनगर थाना क्षेत्र के मुस्लिमाबाद में एक घर में पार्टी मना रहे 6 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो हथियार और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने शुक्रवार की शाम 5:50 बजे बताया कि रात्रि करीब एक-डेढ़ बजे दाउदनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक घर में बर्थडे पार्टी मनाया जा रहा है और गाना बजाना हो रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई की गई।