दाउदनगर: दाउदनगर के सोनतटीय इलाके से पुलिस ने 45 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
दाउदनगर शहर के सोनतटीया इलाके से 45 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एएसआई गोपाल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गुरुवार को की गई। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने शुक्रवार की शाम 5:00 बजे बताया कि शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।