रायडीह: झारखंड बंद के समर्थन में रायडीह में सड़क जाम, शंख मोड़ पर आंदोलनकारियों ने की नारेबाजी
Raidih, Gumla | Sep 30, 2026 30 सितंबर को प्रस्तावित संपूर्ण झारखंड बंद के समर्थन में रायडीह में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष खोरस केरकेट्टा के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने मांझाटोली शंख मोड़ स्थित कार्तिक उरांव चौक के पास सड़क जाम कर बंद का समर्थन किया।