सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के एक गाँव में स्कूल में पढ़ाने गई 19 वर्षीय युवती लापता, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में जरिया थाना क्षेत्र के एक गाँव में स्कूल में पढ़ाने गई 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता हुई युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर पुत्री को शादी का झांसा देकर एवं पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए जरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।