बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर अभद्र टिप्पणी करने वाले अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
शुक्रवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना बिलासपुर क्षेत्र स्थित ग्राम हजरतपुर निवासी एक युवती का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर परिवार की तस्वीरें सार्वजनिक करने और अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना बिलासपुर में तहरीर देकर बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। बीती 22 जनवरी को अज्ञात यूजर ने उनका अकाउंट हैक कर लिया।