बिना अनुमति व्यवसायिक भवन का निर्माण, नगर निगम ने तोड़ा
रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र में बिना अनुमति लगभग 500 वर्गफुट भूमि पर निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की। नगर निगम जोन 5 के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता अजय देवांगन को नियमानुसार नोटिस देने के बाद अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। निगम अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नगर निगम अधिनियम के तहत की गई।
#RaipurNews #RaipurNagarNigam #Kushalpur #IllegalConstruction #ChhattisgarhNews