हसनपुर: खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा
आदमपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत के पास युवक का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया गया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे खेत के पास लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा।