गुरुवार 3 बजे अमरकंटक में आयोजित ‘संकल्प से समाधान’ शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। वार्ड क्रमांक 1 से 4 तक यह आयोजन हुआ शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुन रहे हैं और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। आवेदन प्राप्त कर त्वरित निराकरण से लोगों को राहत मिली है।