बुधवार 6:00 बजे जनसंपर्क विभाग ने बताया किमां नर्मदा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय माँ नर्मदा महोत्सव-2026 का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी को मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में होगा।जहां 25 को 8 बजे सांस्कृतिक संध्या अंतर्गत हर हर शंभू शिव महादेवा फेम मशहूर गायक अभिलिप्सा पांडा द्वारा भक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति रामघाट के उत्तर तट में दी जाएगी।