सकलडीहा: सकलडीहा तहसील परिसर में डीएम और एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस मनाया, 136 शिकायतें प्राप्त हुईं
चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील परिसर में शनिवार दोपहर डीएम चन्द्र मोहन गर्ग व एसपी आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 136 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए। डीएम ने पेंशन, वरासत व भूमि विवाद मामलों को प्राथमिकता से निपटाने पर जोर दिया।