चुरचु: लारा-झुमरी सड़क की पहली बारिश में खुली ठेकेदार की पोल, गुणवत्ता पर उठे सवाल
लारा-झुमरी सड़क की पहली बारिश में खुली ठेकेदार की पोल, गुणवत्ता पर उठे चुरचू प्रखंड की चुरचू पंचायत अंतर्गत लारा से झुमरी तक डीएमएफटी मद से बनी पीसीसी सड़क पहली बारिश में ही सवालों के घेरे में आ गई है। जिस सड़क के बनने से ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन की उम्मीद जगी थी, उसकी ऊपरी सतह से जगह-जगह गिट्टियां निकलने लगी हैं।