हाईवे पर झपटमारी, महिला के कानों से लूटे बाले
मुरैना के सरायछोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक से महिला के कानों के बाले झपट लिए। घटना में बाइक अनियंत्रित होने से महिला और उसका पति सड़क पर गिर गए। महिला नीतू पत्नी बीरेंद्र सिंह गुर्जर घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
#मुरैना #morena #पुलिस #अपराधी