पनागर: द्वारका परिसर में 5 दिन के घटनाक्रम के बाद मगरमच्छ का बचाव, वन विभाग ने ली राहत की सांस
द्वारका परिसर में पिछले पांच दिनों से दहशत का पर्याय बने एक विशाल मगरमच्छ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ लिया है। पांच सितंबर को मगरमच्छ के छिपे होने की सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी पुनीत सोनकर और परिक्षेत्र अधिकारी सौरभ शर्मा के निर्देश पर 12 सदस्यीय विशेष रेस्क्यू टीम का गठन किया गया था। पानी से घिरे इलाके में छिपे इस जीव को बाहर निकालने के