थाना पहाड़ी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लोहदा में दिनांक 08/09.10.2026 की रात्रि में घटित घटना के सम्बन्ध में वादी की सूचना के आधार पर थाना पहाड़ी पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से वार्ता की गयी।
घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी हैं। पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है, शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा।
उक्त घटना के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. का बयान