शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने परानु बाबा मंदिर में किए दर्शन, स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कर मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के संबंध में किया जागरूक
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना मऊ क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध परानु बाबा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया गया तथा जनपद वासियों के सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
दर्शन-पूजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में साफ-सफाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्वयं प्रतिभाग कर सफाई कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को मंदिर परिसर व आसपास स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
#चित्रकूट