कामडारा: चलती पिकअप से कूदने से दो सगे भाई घायल, अस्पताल में भर्ती
Kamdara, Gumla | Aug 8, 2026 कामडारा के कुलबुरु बड़का टोली गांव के दो सगे भाई चलती पिकअप वाहन से कूदकर घायल हो गए। रमेश सिंह के पुत्र मुकेश सिंह (कक्षा 8) और जगदीश सिंह (कक्षा 7) तेतरटोली मोड़ से पिकअप के डाला पर सवार होकर बाकुटोली मोड़ जा रहे थे। वाहन में कुर्सियां भी लदी थीं। बाकुटोली मोड़ पहुंचने पर दोनों ने चालक से वाहन रोकने को कहा लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका तब दोनों कूद गए।