बल्देवगढ़: निषाद राज पार्क में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक रहे मौजूद
नगर के निषाद राज पार्क में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को लेकर वृक्षारोपण किया गया।जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक के द्वारा निषाद राज भगवान के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के बाद फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की गई।जिसमें समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।