बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पलेरा मार्ग खरगापुर के पास ट्रक चालक ने गाय के बछड़े को मारी टक्कर, बछड़ा गंभीर रूप से हुआ घायल
बल्देवगढ़ पलेरा मार्ग खरगापुर के पास एक ट्रक चालक ने गाय के बछड़े को टक्कर मार दी।बताया जा रहा है कि खरगापुर के पास गाय का बछड़ा सड़क किनारे बैठा था। तभी एक ट्रक चालक ने बछड़े को जोरदार टक्कर मार दी।और ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।खरगापुर पुलिस ने उक्त ट्रक को बल्देवगढ़ में पकड़ा।बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ट्रक चालक पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।