बल्देवगढ़: खरगापुर मार्ग पर तमोरा तिगैला से पुलिस ने एक व्यक्ति को 4 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा खरगापुर मार्ग तमोरा तिगैला पर एक आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ा है।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तमोरा तिगैला पर पहुंचकर एक आरोपी को 4 लीटर देसी कच्ची महुआ से बनी शराब के साथ पकड़ा गया। साथ ही आरोपी पर मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।