बल्देवगढ़: झिनगुवां तिगैला के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
झिनगुवां तिगैला के पास अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार बाइक सवार बल्देवगढ़ से टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे तभी सामने से एक अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बल्देवगढ़ CHC से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।