बल्देवगढ़: भेलसी आंगनबाड़ी केंद्र का बल्देवगढ़ SDM भारती देवी मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत भेलसी आंगनबाड़ी केंद्र का एसडीएम भारती देवी मिश्रा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र के हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त होने संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की महिला चौपाल लगाकर आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाले पोषण आहार के महत्व के बारे में समझाइए दी गई।