#देवप्रयाग-#श्रीनगर #मार्ग पर #दर्दनाक #हादसा: पाली ढाबे के पास 250 मीटर गहरी खाई में गिरी हरियाणा नंबर की वैगनार, 2 की मौत, 3 घायल,,
वृहस्पतिवार 15 अक्टूबर सुबह लगभग 5:30 बजे देवप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग और मुल्ले गांव के बीच पाले ढाबे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां हरियाणा (HR) नंबर की एक वैगनार कार अनियंत्रित होकर 200 से 250 मीटर गहरी खाई में जा समाई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से वाहन चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को त्वरित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है और खाई में फंसे तीसरे घायल को बाहर निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।