केदारनाथ धाम में बदला मौसम, बादलों के बीच बढ़ी ठंड; आस्था के आगे मौसम भी बेअसर!🙏🔱
📍 रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम
रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम ने करवट ली है। केदारनाथ धाम में आसमान बादलों से घिरने के साथ ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। 🏔️❄️
हालांकि, मौसम के बदलते मिजाज के बावजूद बाबा केदार के भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। देशभर से श्रद्धालु लगातार धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। 🙏🚩
🔱 केदारनाथ यात्रा जारी, श्रद्धालुओं का आंकड़ा साढ़े 17 लाख के करीब!
यात्रा अपने अंतिम चरण में है, लेकिन बाबा केदार के प्रति भक्तों की आस्था और उत्साह बरकरार है। मौसम को देखते हुए यात्रियों से गर्म कपड़े साथ रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
हर हर महादेव! 🔱 जय बाबा केदार! 🙏
#KedarnathDham #KedarnathYatra2026 #BabaKedar #Uttarakhand #Rudraprayag #जयबाबाकेदार #हरहरमहादेव