Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

भरतपुर: बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए छात्रों का #unique विरोध 😁

Bharatpur, Bharatpur | Sep 10, 2020

MORE NEWS

#चोरों_की_लाइव_रिकॉर्डिंग..
भरतपुर। शहर के हीरादास क्षेत्र में स्थित पीएनबी के एटीएम पर एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदलने और खाते से 25,000 रुपये पार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में इन्द्रा नगर निवासी पीड़ित रमेश चन्द गुप्ता ने अटलबंध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ​पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित शनिवार सुबह करीब 10 बजे हीरादास स्थित पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात युवकों ने उन्हें बातों में उलझा दिया और चकमा देकर उनका बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित को इसका अहसास तब हुआ जब बगल के दूसरे एटीएम में उनका कार्ड ब्लॉक बताने लगा और थोड़ी ही देर में उनके मोबाइल पर खाते से कुल 25,000 रुपये कटने के मैसेज आ गए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी और बैंक जाकर अपना कार्ड ब्लॉक करवाया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

#चोरों_की_लाइव_रिकॉर्डिंग.. भरतपुर। शहर के हीरादास क्षेत्र में स्थित पीएनबी के एटीएम पर एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदलने और खाते से 25,000 रुपये पार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में इन्द्रा नगर निवासी पीड़ित रमेश चन्द गुप्ता ने अटलबंध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ​पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित शनिवार सुबह करीब 10 बजे हीरादास स्थित पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात युवकों ने उन्हें बातों में उलझा दिया और चकमा देकर उनका बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित को इसका अहसास तब हुआ जब बगल के दूसरे एटीएम में उनका कार्ड ब्लॉक बताने लगा और थोड़ी ही देर में उनके मोबाइल पर खाते से कुल 25,000 रुपये कटने के मैसेज आ गए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी और बैंक जाकर अपना कार्ड ब्लॉक करवाया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 18, 2026

#एक_और_पति_भेंट_चढ़ा..
मेरठ के हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल कुमार की मौत का मामला अब सिर्फ सांप के काटने तक सीमित नहीं रह गया है। पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। शुरुआती तौर पर इसे जहरीले सांप के काटने से हुई सामान्य मौत माना गया, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसकी तैयारी कथित तौर पर पिछले एक साल से चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, अतुल की पत्नी दामिनी और स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार एक-दूसरे के करीब आ चुके थे। दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन अतुल उनके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की कथित साजिश रची गई। जांच में सामने आया कि यह पहली बार नहीं था जब अतुल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई। कुछ समय पहले उन्हें एक कार से टक्कर मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गए। पुलिस का कहना है कि उस समय भी मामला संदिग्ध था, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस के अनुसार, अतुल को लंबे समय से खाने में नशीली दवाएं दिए जाने का भी शक था। उन्होंने अपनी मां से कई बार तबीयत खराब रहने की शिकायत की थी। कई बार उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल तक ले जाना पड़ा। आरोप है कि, पति को ठिकाने लगाने के लिए इस बार दो सपेरों से संपर्क किया गया और जहरीले करैत सांप का इंतजाम किया गया। वारदात वाली रात अतुल को पहले नींद की गोलियां दी गईं। इसके बाद देर रात जहरीले सांप से उन्हें डसवाया गया। सांप को कमरे में ही छोड़ दिया गया, ताकि घटना प्राकृतिक लगे। सुबह पत्नी ने शोर मचाकर परिवार को बताया कि अतुल को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप भी मिला और पैर पर काटने के निशान भी थे। शुरुआत में सभी ने इसे हादसा माना। हालांकि पूछताछ के दौरान पत्नी ने बताया कि वह रात में बेटे के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। इसी बयान के बाद पुलिस और परिवार को शक हुआ और जांच की दिशा बदल गई। पुलिस ने जब कॉल डिटेल और मोबाइल की जांच की तो वैन ड्राइवर तुषार से लगातार संपर्क के सबूत मिले। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल में डिब्बे में बंद करैत सांप की तस्वीर भी मिली। पुलिस का दावा है कि सख्ती से पूछताछ में उसने पूरी साजिश स्वीकार कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि अतुल ने करीब 20 लाख रुपये का बीमा कराया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे बीमा राशि हासिल करने की मंशा भी थी या नहीं। पुलिस ने इस मामले में पत्नी, कथित प्रेमी और दो सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

#एक_और_पति_भेंट_चढ़ा.. मेरठ के हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल कुमार की मौत का मामला अब सिर्फ सांप के काटने तक सीमित नहीं रह गया है। पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। शुरुआती तौर पर इसे जहरीले सांप के काटने से हुई सामान्य मौत माना गया, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसकी तैयारी कथित तौर पर पिछले एक साल से चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, अतुल की पत्नी दामिनी और स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार एक-दूसरे के करीब आ चुके थे। दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन अतुल उनके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की कथित साजिश रची गई। जांच में सामने आया कि यह पहली बार नहीं था जब अतुल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई। कुछ समय पहले उन्हें एक कार से टक्कर मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गए। पुलिस का कहना है कि उस समय भी मामला संदिग्ध था, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस के अनुसार, अतुल को लंबे समय से खाने में नशीली दवाएं दिए जाने का भी शक था। उन्होंने अपनी मां से कई बार तबीयत खराब रहने की शिकायत की थी। कई बार उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल तक ले जाना पड़ा। आरोप है कि, पति को ठिकाने लगाने के लिए इस बार दो सपेरों से संपर्क किया गया और जहरीले करैत सांप का इंतजाम किया गया। वारदात वाली रात अतुल को पहले नींद की गोलियां दी गईं। इसके बाद देर रात जहरीले सांप से उन्हें डसवाया गया। सांप को कमरे में ही छोड़ दिया गया, ताकि घटना प्राकृतिक लगे। सुबह पत्नी ने शोर मचाकर परिवार को बताया कि अतुल को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप भी मिला और पैर पर काटने के निशान भी थे। शुरुआत में सभी ने इसे हादसा माना। हालांकि पूछताछ के दौरान पत्नी ने बताया कि वह रात में बेटे के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। इसी बयान के बाद पुलिस और परिवार को शक हुआ और जांच की दिशा बदल गई। पुलिस ने जब कॉल डिटेल और मोबाइल की जांच की तो वैन ड्राइवर तुषार से लगातार संपर्क के सबूत मिले। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल में डिब्बे में बंद करैत सांप की तस्वीर भी मिली। पुलिस का दावा है कि सख्ती से पूछताछ में उसने पूरी साजिश स्वीकार कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि अतुल ने करीब 20 लाख रुपये का बीमा कराया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे बीमा राशि हासिल करने की मंशा भी थी या नहीं। पुलिस ने इस मामले में पत्नी, कथित प्रेमी और दो सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 18, 2026

#हनुमान_प्रतिमा_लगाने_का_मामला..
भरतपुर। रूपवास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महलपुर चूरा के सरपंच संजय कुमार ने एक वीडियो जारी कर अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। संजय कुमार के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को कुछ उपद्रवियों ने बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम आवंटित भूमि पर रात में बजरंगबली की प्रतिमा रख दी थी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत प्रशासन को दी, जिससे समय रहते विवाद टल गया। ​सरपंच का आरोप है कि इस कार्रवाई से नाराज होकर गांव के ही लोग उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग क्षेत्र के भू-माफिया हैं, जो सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करना चाहते हैं और अब उनके घर की रेकी कर रहे हैं। सरपंच ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार वीडियो में नामित लोग होंगे।

#हनुमान_प्रतिमा_लगाने_का_मामला.. भरतपुर। रूपवास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महलपुर चूरा के सरपंच संजय कुमार ने एक वीडियो जारी कर अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। संजय कुमार के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को कुछ उपद्रवियों ने बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम आवंटित भूमि पर रात में बजरंगबली की प्रतिमा रख दी थी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत प्रशासन को दी, जिससे समय रहते विवाद टल गया। ​सरपंच का आरोप है कि इस कार्रवाई से नाराज होकर गांव के ही लोग उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग क्षेत्र के भू-माफिया हैं, जो सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करना चाहते हैं और अब उनके घर की रेकी कर रहे हैं। सरपंच ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार वीडियो में नामित लोग होंगे।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 18, 2026

#राहुल_सुपारी_संचालक_गिरफ्तार..
भरतपुर। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग ने भरतपुर में बड़ी कर चोरी का खुलासा करते हुए प्रसिद्ध 'राहुल सुपारी' ब्रांड के निर्माता एवं किसान फूड प्रोडक्ट्स के संचालक द्वारका मतलानी को गिरफ्तार कर लिया है। जीएसटी चोरी के मामले में जयपुर की आर्थिक अपराध न्यायालय ने आरोपी को 31 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। सीजीएसटी की जांच के अनुसार आरोपी पर 10 करोड़ 52 लाख 34 हजार 159 रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है। विभाग का दावा है कि आरोपी ने अब तक 56 करोड़ 51 लाख 52 हजार 124 रुपये मूल्य का माल बिना वैध बिलों के बाजार में खपाया। अलवर सीजीएसटी की टीम ने भरतपुर के जवाहर नगर स्थित आरोपी के आवास और अन्य अघोषित ठिकानों पर दिन-रात चली कार्रवाई में भारी मात्रा में बिना रिकॉर्ड का कच्चा और तैयार माल बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कम्पोजिशन योजना के तहत जीएसटी पंजीकरण लेकर नियमों का उल्लंघन करते हुए बड़े पैमाने पर सुगंधित सुपारी का उत्पादन और परिवहन किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कर्मचारियों और परिचितों के नाम पर बैंक खाते खुलवा रखे थे। अब तक की जांच में इन खातों के माध्यम से 6.53 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान 34.25 लाख रुपये की अघोषित नकदी भी जब्त की गई। सीजीएसटी अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री में हर महीने 1 से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की सुपारी तैयार की जाती थी, जिसे बिना बिल-वाउचर के राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाजारों में बेचा जा रहा था। विभाग का आरोप है कि इस अवैध कारोबार से सरकार को 10.52 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

#राहुल_सुपारी_संचालक_गिरफ्तार.. भरतपुर। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग ने भरतपुर में बड़ी कर चोरी का खुलासा करते हुए प्रसिद्ध 'राहुल सुपारी' ब्रांड के निर्माता एवं किसान फूड प्रोडक्ट्स के संचालक द्वारका मतलानी को गिरफ्तार कर लिया है। जीएसटी चोरी के मामले में जयपुर की आर्थिक अपराध न्यायालय ने आरोपी को 31 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। सीजीएसटी की जांच के अनुसार आरोपी पर 10 करोड़ 52 लाख 34 हजार 159 रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है। विभाग का दावा है कि आरोपी ने अब तक 56 करोड़ 51 लाख 52 हजार 124 रुपये मूल्य का माल बिना वैध बिलों के बाजार में खपाया। अलवर सीजीएसटी की टीम ने भरतपुर के जवाहर नगर स्थित आरोपी के आवास और अन्य अघोषित ठिकानों पर दिन-रात चली कार्रवाई में भारी मात्रा में बिना रिकॉर्ड का कच्चा और तैयार माल बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कम्पोजिशन योजना के तहत जीएसटी पंजीकरण लेकर नियमों का उल्लंघन करते हुए बड़े पैमाने पर सुगंधित सुपारी का उत्पादन और परिवहन किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कर्मचारियों और परिचितों के नाम पर बैंक खाते खुलवा रखे थे। अब तक की जांच में इन खातों के माध्यम से 6.53 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान 34.25 लाख रुपये की अघोषित नकदी भी जब्त की गई। सीजीएसटी अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री में हर महीने 1 से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की सुपारी तैयार की जाती थी, जिसे बिना बिल-वाउचर के राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाजारों में बेचा जा रहा था। विभाग का आरोप है कि इस अवैध कारोबार से सरकार को 10.52 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 18, 2026

भरतपुर - पाइप लाइन टूटने से सीएफसीडी में भरा पानी.. लापरवाही आई सामने बिना लीकेज ठीक किए मिट्टी से भरा..!

भरतपुर - पाइप लाइन टूटने से सीएफसीडी में भरा पानी.. लापरवाही आई सामने बिना लीकेज ठीक किए मिट्टी से भरा..!

Bharatpur, Bharatpur | Jul 18, 2026

भरतपुर: बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए छात्रों का #unique विरोध 😁 - Bharatpur News