#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। डीग जिले के कुम्हेर थानांतर्गत बांसरौली आस्तावन के आपस तीन गाड़ियों की भिड़ंत होने की जानकारी मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईको, ब्रेजा और पिकअप की भिड़ंत में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए है। आधे घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस एम्बुलेंस की मदद नहीं पहुंची मौके पर। कुछ घायलों को निजी गाड़ियों से पहुंचाया गया है अस्पताल। मौके पर चीख पुकार मची। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा।