सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम
कमरे में सो रहे किशोर को सांप ने काटा, सीएचसी कोंच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुरा में गुरुवार को सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहपुरा निवासी सुभाष जाटव (16) पुत्र चंदन सिंह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कैलिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
#konchnews #jalaunnews #कोंच #जालौन #bundelkhnd
Konch, Jalaun | Aug 6, 2026