Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image

सद्गुरु धाम चांदनी में चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक मंदिर में दो शिवलिंगों का दर्शन एक साथ, एक महाभारत कालीन व दूसरा चंदेल कालीन कोंच। पवित्र श्रावण मास में श्री सदगुरू धाम संस्कृत महाविद्यालय में प्रतिष्ठित महाभारतकालीन भूतभावन चंद्रेश्वर सरकार मंदिर में पहले सोमवार की रात्रि भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया गया। संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने साहित्य विभागाध्यक्ष आचार्य डॉ. अनिरुद्ध मिश्रा व सहायक व्याकरण विभागाध्यक्ष ऋषि तिवारी के आचार्यत्व में लोक कल्याणार्थ यह अनुष्ठान किया है। समीपस्थ ग्राम चांदनी में श्री सदगुरू धाम संस्कृत महाविद्यालय के छात्र अपने आचार्यों के सानिध्य में भगवान भूतनाथ की आराधना उपासना कर रहे हैं। श्रावण मास के प्रथम सोमवार की रात्रि महाविद्यालय प्रांगण में स्थित भगवान चंद्रेश्वर सरकार के मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। महाविद्यालय के छात्र कपिल शर्मा द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न कराया गया। श्रावण मास में रुद्राभिषेक के महत्व के बारे में आचार्य डॉ. अनिरुद्ध मिश्रा बताते हैं कि यह मास भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय लगने वाला मास है जिसके चलते इस पूरे महीने भगवान शंकर की आराधना की जाती है। इस मास में जो भी व्यक्ति उनकी आराधना व अभिषेक करता या कराता है उसकी सभी मनोकामनाएं भगवान भोलेनाथ पूर्ण करते हैं। रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ रोग दारिद्र्य आदि व्याधियों का शमन करते हैं। रुद्राभिषेक से प्राणी पाप मुक्त होकर अंत में भोलेनाथ के धाम को प्राप्त करता है। चंद्रेश्वर महाराज के बाबत उन्होंने बताया, यह शिवलिंग अति प्राचीन होने के साथ ही अद्वितीय भी है। यहां एक साथ दो शिवलिगों के दर्शन होते हैं जिनमें एक अति प्राचीन महाभारत कालीन है जो पांडवों द्वारा पूजित है व दूसरा पृथ्वीराज चौहान ने जब आल्हा पर आक्रमण किया था तो उन पर विजय प्राप्त करने के लिए यहीं पर बलुवा पत्थर से निर्मित शिवलिंग की प्रतिष्ठा की थी। इस दौरान महाविद्यालय के अलावा माध्यमिक विद्यालय के छात्र राजा बोहरे, अनुज, पारस तिवारी, अंशु तिवारी, मोहित गोस्वामी, कार्तिक शुक्ला, अभिनव पाठक तथा वेदांत विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण पांडे, सहायक व्याकरण विभागाध्यक्ष ऋषि तिवारी, साहित्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध मिश्रा आदि रहे।

Konch, Jalaun | Aug 4, 2026

MORE NEWS

सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

कमरे में सो रहे किशोर को सांप ने काटा, सीएचसी कोंच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुरा में गुरुवार को सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहपुरा निवासी सुभाष जाटव (16) पुत्र चंदन सिंह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कैलिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
#konchnews #jalaunnews #कोंच #जालौन #bundelkhnd

सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम कमरे में सो रहे किशोर को सांप ने काटा, सीएचसी कोंच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुरा में गुरुवार को सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहपुरा निवासी सुभाष जाटव (16) पुत्र चंदन सिंह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कैलिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। #konchnews #jalaunnews #कोंच #जालौन #bundelkhnd

Konch, Jalaun | Aug 6, 2026

चेहल्लुम: मातमी धुनों के बीच निकाले गए ताजिये

पुलिस व प्रशासनिक अफसरों भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत साथ रहे

कोंच। कर्बला में इंसानियत की रक्षा करते शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके 72 अनुयायियों की याद में नम आंखों के साथ ढोलों की मातमी धुनों के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान तमाम चौकों पर मजलिस हुई। कई लोगों ने जुलूस के लिए लंगर के इंतजाम भी किए। शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार साथ में रहे।
मंगलवार की रात नगर में चेहल्लुम पर हजरत इमाम हुसैन की याद में ढोलों की मातमी धुनों पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। यजीद के जुल्मों के खिलाफ लड़ते लड़ते शहीद हुए इमाम हुसैन के 72 साथियों को याद किया गया। चेहल्लुम पर उनकी शहादत को याद कर सारा माहौल गमगीन हो गया। बच्चा हो या बुजुर्ग हर किसी की आंखें नम थीं और सारा माहाैल गमगीन था। ताजिया जुलूस मंगलवार की रात चंदकुआं चौराहे से उठा और सागर तालाब, नई बस्ती, कटरा बाजार, लवली चौराहा, स्टेट बैंक होकर चौकों से ताजिये लेता हुआ सोमवार की सुबह बजरिया पावर हाउस पहुंचा जहां मेले के रूप में परिवर्तित हो गया। उस्तादों की सरपरस्ती में शागिर्द आग के खेल और बनैती खेलते रहे। इसके बाद ताजिये अपने अपने चौकों पर वापस चले गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे कैलिया बस स्टैंड पर मोहम्मद अफजाल खान के आवास के बाहर फातिहा दी गई और लंगर का भी इंतजाम किया गया था। बुधवार अपरान्ह साढ़े तीन बजे एक बार फिर जुलूस शुरू हुआ, अंसारी विरादरी का ताजिया सबसे पहले उठा, इसके बाद निर्धारित रूट पर आगे बढ़ता हुआ जुलूस देर रात कर्बला पहुंचा जहां नम आंखों से ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एसडीएम अभिनव कुमार यादव, सीओ परमेश्वर प्रसाद के निर्देशन में कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह सभी चौकी प्रभारियों व पुलिस बल के साथ ताजिया जुलूस में शामिल रहे। बारिश ने भी ताजिया जुलूस में खलल डाला।

चेहल्लुम: मातमी धुनों के बीच निकाले गए ताजिये पुलिस व प्रशासनिक अफसरों भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत साथ रहे कोंच। कर्बला में इंसानियत की रक्षा करते शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके 72 अनुयायियों की याद में नम आंखों के साथ ढोलों की मातमी धुनों के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान तमाम चौकों पर मजलिस हुई। कई लोगों ने जुलूस के लिए लंगर के इंतजाम भी किए। शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार साथ में रहे। मंगलवार की रात नगर में चेहल्लुम पर हजरत इमाम हुसैन की याद में ढोलों की मातमी धुनों पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। यजीद के जुल्मों के खिलाफ लड़ते लड़ते शहीद हुए इमाम हुसैन के 72 साथियों को याद किया गया। चेहल्लुम पर उनकी शहादत को याद कर सारा माहौल गमगीन हो गया। बच्चा हो या बुजुर्ग हर किसी की आंखें नम थीं और सारा माहाैल गमगीन था। ताजिया जुलूस मंगलवार की रात चंदकुआं चौराहे से उठा और सागर तालाब, नई बस्ती, कटरा बाजार, लवली चौराहा, स्टेट बैंक होकर चौकों से ताजिये लेता हुआ सोमवार की सुबह बजरिया पावर हाउस पहुंचा जहां मेले के रूप में परिवर्तित हो गया। उस्तादों की सरपरस्ती में शागिर्द आग के खेल और बनैती खेलते रहे। इसके बाद ताजिये अपने अपने चौकों पर वापस चले गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे कैलिया बस स्टैंड पर मोहम्मद अफजाल खान के आवास के बाहर फातिहा दी गई और लंगर का भी इंतजाम किया गया था। बुधवार अपरान्ह साढ़े तीन बजे एक बार फिर जुलूस शुरू हुआ, अंसारी विरादरी का ताजिया सबसे पहले उठा, इसके बाद निर्धारित रूट पर आगे बढ़ता हुआ जुलूस देर रात कर्बला पहुंचा जहां नम आंखों से ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एसडीएम अभिनव कुमार यादव, सीओ परमेश्वर प्रसाद के निर्देशन में कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह सभी चौकी प्रभारियों व पुलिस बल के साथ ताजिया जुलूस में शामिल रहे। बारिश ने भी ताजिया जुलूस में खलल डाला।

Konch, Jalaun | Aug 5, 2026

कोंच। कोंच रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन गुड्स शेड परियोजना के तहत रेलवे ने नई मालगाड़ी लाइन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार शाम स्टेशन पर अत्याधुनिक यूनिमेट 57133 टीटीएम मशीन पहुंची, जिसने नई बिछाई गई रेलवे लाइन की लेवलिंग एवं ट्रैक दुरुस्ती का कार्य शुरू कर दिया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह मशीन ट्रैक की ऊंचाई, समतलता और संरेखण को तकनीकी मानकों के अनुरूप दुरुस्त करने का कार्य कर रही है, जिससे मालगाड़ियों का संचालन सुरक्षित और सुचारु रूप से किया जा सके। मशीन द्वारा ट्रैक को पूरी तरह फिट और मानक के अनुरूप तैयार किए जाने के बाद ही इसे यहां से हटाया जाएगा। गौरतलब है कि कोंच रेलवे स्टेशन पर गुड्स शेड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत नई मालगाड़ी लाइन विकसित की जा रही है, जिससे भविष्य में माल ढुलाई की सुविधाएं बढ़ेंगी और क्षेत्र के व्यापारिक एवं औद्योगिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। रेलवे की इस तकनीकी प

कोंच। कोंच रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन गुड्स शेड परियोजना के तहत रेलवे ने नई मालगाड़ी लाइन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार शाम स्टेशन पर अत्याधुनिक यूनिमेट 57133 टीटीएम मशीन पहुंची, जिसने नई बिछाई गई रेलवे लाइन की लेवलिंग एवं ट्रैक दुरुस्ती का कार्य शुरू कर दिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह मशीन ट्रैक की ऊंचाई, समतलता और संरेखण को तकनीकी मानकों के अनुरूप दुरुस्त करने का कार्य कर रही है, जिससे मालगाड़ियों का संचालन सुरक्षित और सुचारु रूप से किया जा सके। मशीन द्वारा ट्रैक को पूरी तरह फिट और मानक के अनुरूप तैयार किए जाने के बाद ही इसे यहां से हटाया जाएगा। गौरतलब है कि कोंच रेलवे स्टेशन पर गुड्स शेड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत नई मालगाड़ी लाइन विकसित की जा रही है, जिससे भविष्य में माल ढुलाई की सुविधाएं बढ़ेंगी और क्षेत्र के व्यापारिक एवं औद्योगिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। रेलवे की इस तकनीकी प

Konch, Jalaun | Aug 5, 2026

कोंच। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एन.पी. सिंह ने बुधवार को विशेष ट्रेन से कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में चल रहे गुड्स शेड निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कोंच रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप ₹20,000 का नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। इससे स्टेशन कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान रेलवे के अन्य अधिकारी एवं स्टेशन मास्टर पूनम राजपुर उपस्टेशन मास्टर मन्दाकिनी

कोंच। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एन.पी. सिंह ने बुधवार को विशेष ट्रेन से कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में चल रहे गुड्स शेड निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कोंच रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप ₹20,000 का नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। इससे स्टेशन कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान रेलवे के अन्य अधिकारी एवं स्टेशन मास्टर पूनम राजपुर उपस्टेशन मास्टर मन्दाकिनी

Konch, Jalaun | Aug 5, 2026